फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कैंप में किसानों ने कराया पंजीकरण

Mon, 01 Jun 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंजखेत में फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाया गया। कैंप में 17 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री पंजीकृत कराई। बताया गया कि अब भूस्वामी का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण जरूरी है जिसका फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण नहीं होगा, उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रहना पड़ सकता है। गांव की प्रधान मनीषा राणा ने कहा कि काश्तकारों की सुविधा के लिए गांव में ही कैंप लगाकर शतप्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अधिकतर लोगों के पास पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण 17 किसान ही लाभ उठा पाए। सहायक कृषि अधिकारी अरुण भंडारी और विभाग की टीम ने फॉर्मर रजिस्ट्री (कृषि पहचान पत्र) के लाभ के बारे में बताया और किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निस्तारण किया। कैंप में लालुरी राजस्व उप निरीक्षक सोमवारी लाल सेमवाल और पूर्व प्रधान रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें