फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने महिला का शव लेने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लाक के गेंवली गांव (पौखाल) में एक मजदूर दंपति के आत्महत्या करने पर परिजनों ने महिला का शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रोशन (30) पुत्र श्याम सिंह निवासी माल गांव, बनियार पट्टी हिंदाव भिलंगना व सोना (28) पुत्री केएस राणा, निवासी सी-13 ब्लाक विनोद नगर दिल्ली के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटके मिले थे। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि दंपति की मौत की खबर उनके परिजनों को दे दी थी। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन उन्होंने महिला को अपनी बहू मानने से इनकार करते हुए शव लेने से मना कर दिया। बताया गया कि रोशन की घर में पहले से ही पत्नी और दो बच्चे हैं। महिला का शव लेने से इनकार करने पर महिला के मायके वालों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने भी शव लेने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब मृतका के परिजनों से लिखित में लेने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें