फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नशामुक्त शादी करने पर परिजनों को किया सम्मानित

Wed, 19 Nov 2025 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। साबली गांव के पूर्व प्रधान बृजमोहन बहुगुणा के बेटे अंकुर की शादी में मेहमानों को शराब नहीं परोसी गई। कॉकटेल मुक्त शादी करने पर ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की ओर से दूल्हा–दुल्हन और उनके परिजनों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा की पहल पर ‘शराब नहीं–संस्कार दो’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संस्था की ओर से शादी-विवाह और मेहंदी के दिन कॉकटेल पार्टी आयोजित नहीं करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट ने पूर्व प्रधान बृजमोहन बहुगुणा, उनकी पत्नी मंजू देवी, दूल्हा अंकुर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पदमा देवी, शशि देवी, सरोज देवी, मदनमोहन बहुगुणा, बबली देवी, राजेंद्र प्रसाद उनियाल, देवेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें