नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने क्षेत्र में आधार कार्ड न बनने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि भिलंगना ब्लॉक में घनसाली और बालगंगा तहसील पड़ते हैं। लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है। बताया कि वर्तमान में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। साथ ही बड़ी संख्या में वृद्ध, दिव्यांग, किसान, पेंशन धारक भी है। ऐसे में आधार न बनने और पूर्व में बने आधार कार्ड की त्रुटियां भी दूर नहीं हो पा रही है। जिस कारण लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। उन्होंने क्षेत्र के सीएससी सेंटर से लेकर स्कूलों आधार कार्ड बनाने की सुविधा देने की मांग की। संवाद