फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अधिवक्ता नौटियाल के निधन पर जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। वरिष्ठ अधिवक्ता व गोपाल गो लोक धाम समिति से जुड़े जाखणीधार ब्लॉक के मठियाली निवासी देवेंद्र दत्त नौटियाल (53) का बुधवार रात को निधन हो गया।
बृहस्पतिवार को पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर जिला बार एसोसिएशन, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक जताया है। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। दो दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हुई, जिला अस्पताल बौराड़ी में जांच के बाद कोई राहत न मिलने पर वह बुधवार सुबह हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती हुए थे। लेकिन देर शाम को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। विधायक किशोर उपाध्याय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, सचिव महेंद्र बिष्ट, शांति प्रसाद भट्ट, राजपाल मियां, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, उदय रावत, विजय गुनसोला आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें