नई टिहरी। राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद ने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को सदन में मंजूरी दिलाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। परिषद के अध्यक्ष बृजमोहन जोशी और सचिव धीरेंद्र पेटवाल और कोषाध्यक्ष पूरण सिंह राणा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष का परिणाम है, कि प्रदेश सरकार ने विधेयक को सदन में मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है, कि सीएम धामी जल्द ही राज्यपाल से इस विधेयक को औपचारिक मंजूरी दिलाएंगे। बैठक में कुशाल सिंह नेगी, रविंद्र सिंह पुंडीर, पूरण सिंह चौहान, दिनेश सेमवाल, ध्यान सिंह तड़ियाल, राजपाल सिंह राणावत, दिलावर सिंह चौहान, दीपक बिष्ट, डबल सिंह बिष्ट, मंजीत सजवाण और दिगंबर सिंह राणा आदि शामिल थे। संवाद