फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति

Sat, 14 Nov 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सरस्वती शिशु मंदिर रानीचौरी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए कंप्यूटर कक्ष और बालिका शौचालय के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षमणि बहुगुणा ने की और संचालन राकेश चंद्र बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर सुशील कुमार बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज बहुगुणा, अरुण बहुगुणा, अमित कोठारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें