फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक व जनसंपर्क अधिकारी किए जाएंगे नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की नौवीं कार्य परिषद की बैठक में पिछले कार्यवृत्तों और शैक्षिक परिषद की बैठक का अनुमोदन किया गया। बैठक में विवि में नियमित परीक्षा नियंत्रक और विवि के जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान में विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विवि के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में छह प्राध्यापक और 12 शिक्षणेत्तर कार्मिकों के समायोजन का अनुमोदन किया गया। परिषद ने विवि का आगामी चतुर्थ दीक्षांत समारोह बादशाहीथौल और पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में से किसी एक परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विवि के कार्यों के लिए वाहन क्रय करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। परिषद ने महाविद्यालय और शिक्षण संस्थानों की अस्थायी संबद्धता के संबंध में दी गई व्यवस्था के अनुसार इसके मार्गदर्शन के लिए राजभवन को अनुरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कार्य परिषद की बैठक में परिषद के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायमूर्ती बीएस शर्मा, डा. कौशलेंद्र सिंह भदोरिया, शिव स्वरूप त्रिपाठी, प्रो. डीसी नैनवाल, प्रो. जानकी पंवार, प्रो. डीसी गोस्वामी, प्रो. अनीता तोमर, प्रो. एमएस रावत, प्रो. मधु थपलियाल, डा. गजेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा. बीपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ वित्त अधिकारी नमिता सिंह और केआर भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें