फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल मिलने पर परीक्षा केंद्र होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने मंगलवार को अगरोड़ा (धारमंडल) और लंबगांव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी कॉलेज में सामूहिक नकल या अनुचित सामग्री प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आएगा, तो संबधित संस्थान के परीक्षा केंद्र को तत्काल निरस्त कर अन्य निकटवर्ती परीक्षा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लंबगांव महाविद्यालय पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महाविद्यालय में इसी सत्र से बीएससी शुरू करने पर कुलपति का आभार जताया। भाजपा जिला मंत्री भान सिंह नेगी ने लंबगांव महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कॉलेज बनाने की मांग की। कुलपति के साथ मान्यता प्रभारी सुनील नौटियाल, प्राचार्य डा. विनोद कुमार अग्रवाल, डा. हितेश कुमार जोशी, डा. विपिन कुमार, डा. सुनैना रावत, डा. सतेंद्र कुमार पांडेय, डा. भरत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें