फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन का लाभ न मिलने पर पूर्व सैनिकों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कार्यरत पूर्व सैनिकों ने विभागीय संविदा पर तैनाती देने, सातवें वेतनमान का लाभ लंबे समय बाद भी न मिलने पर रोष जताया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के बाहर कर्मियों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि दो अगस्त से पूर्व सैनिक मांगों के समाधान के लिए आंदोलित हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने वर्षों तक सीमा पर देश सेवा के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर काम किया है। अब अपनी सरकार के खिलाफ ही आंदोलन करना पड़ रहा है। इस मौके पर कैप्टन दीवान सिंह बागड़ी (सेनि.), देवेंद्र सिंह, केशर सिंह कैंतुरा, महेंद्र सिंह रावत, शांति प्रसाद पंवार, सोबन गुसाईं, गुलाब सिंह, गोपालवीर सिंह, उत्तम सिंह और विपिन कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें