नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में धूम्रपान निषेध समिति की पहल पर नशा उन्मूलन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने कहा कि नशे के उन्मूलन का उत्तरदायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। कहा कि नशा शौक से शुरू होता है। पहले आदत फिर जरूरत बन जाती है। ऐसी स्थिति में युवाओं को नशे की लत से दूर करना आज के समय में मुश्किल होता जा रहा हैं। इससे आए दिन युवा नशे की आदी होते जा रहे हैं। नशामुक्त समाज निर्माण करने में युवा वर्ग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। छात्र-छात्राओं से नशा उन्मूलन के लिए अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों जन जागरूकता अभियान चलाने कोे कहा। इस मौके पर निषेध समिति के संयोजक डाॅ. ओमवीर, डाॅ. संजय कुमार, डॉ. संगीता बहुगुणा, डॉ. तनुआर बाली, डॉ. रेखा सिंह, मुकेश रावत, विकास राजेंद्र उपस्थित रहे। संवाद