नरेंद्रनगर के डौंर में मतदान पूर्व ग्रामीणों के साथ पौधरोपण करते वृत्रमित्र त्रिलोक चंद सोनी।
- फोटो : NEW TEHRI
वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय डौर परिसर में पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राइंका मरोड़ा में प्रवक्ता पद पर कार्यरत वृक्षमित्र डा. सोनी की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी पद पर डौर मतदान केंद्र पर लगी थी। पौधरोपण में प्रथम मतदान अधिकारी नरेश चंद शाह, द्वितीय मतदान अधिकारी राम सिंह कुटि, तृतीय मतदान अधिकारी जमाल सिंह बागड़ी, होमगार्ड मंगल सिंह भंडारी, पुलिसकर्मी राहुल सजवाण, बूथ लेवल अधिकारी सुनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विमला देवी शामिल रही।