जिला खेल विभाग की ओर से नरेंद्रनगर में स्थापित ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट का उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने शुभारंभ कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सेल्फी लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर प्रभारी जिला खेल अधिकारी रितु जैन, डीएस चौहान, देवेंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे।