फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घनसाली में केंद्रीय विद्यालय संचालन की कवायद शुरू

Mon, 01 Jun 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय घनसाली में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस संबध में डीएम नितिका खंंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार को बालिका इंटर कॉलेज घनसाली में मर्ज किए जाने और इंटर कालेज घुमेटीधार में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों बताया कि घुमेटीधार इंटर कॉलेज परिसर में केंद्रीय विद्यालय स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। डीएम ने अधिकारियों को अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी राय और सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए। केंद्रीय विद्यालय संचालन की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा। बैठक में डीईओ बेसिक पूनम चौहान, घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप थपलियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें