फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने की सेवा बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के शिक्षा प्रेरक संगठन की बैठक में उन्हें सरकारी सेवा में समायोजित करने की मांग की गई। यहां इंटर कॉलेज में शिक्षा प्रेरक संघ के संरक्षक मोहन लाल शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 से 17 तक लंबी अवधि में महज दो हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर कार्य कर दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षण कार्य संपादित किया। बावजूद इसके सरकार ने उन्हें फरमान जारी कर सेवा से हटा दिया। मांग के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षा प्रेरकों को कैंपा के तहत वन प्रहरी के पदों पर समायोजित करने की मांग की गई। बैठक में बबली देवी, कुशला लाल, दिनेश सिंह, देवेंद्र लाल, प्यारे लाल, शीशपाल, सोविता देवी, कुसुम, प्रमोद लाल, सोहन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें