फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे कार्य बहिष्कार पर डाक्टर अडिग

Wed, 03 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र के समान समयबद्ध प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी जिला चिकित्सालय बौराड़ी सहित चंबा, पिलखी, बेलेश्वर, प्रतापनगर, लंबगांव, नरेंद्रनगर, थत्यूड़, नैनबाग, नंदगांव के चिकित्सकों ने दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया। इस दौरान रोगी ओपीडी में चिकित्सकों के पहुंचने के इंतजार में बैठे रहे। चिकित्सकों ने कहा कि वे लंबे समय से डीएसीपी लागू करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर सीएमएस डा. वीसी काला, प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डा. अशोक कुमार, सचिव डा. श्याम विजय, डा. अमित राय, डा. महेश खेतान, डा. जगदीश पाठक, डा. सतवंत कौर, डा. रीता काला, डा. रितू खेतान, डा. राखी गुसाईं, डा. मोनिका, डा. जयंति डबराल, डा. अमन सैनी, डा. एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें