सीएचसी चंबा में कार्यरत दंत चिकित्सक पर विभागीय कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्र के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील तस्वीर अपलोड करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी चिकित्सक पर पहले भी पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। ज्ञापन देने वालों में दिनेश रतूड़ी, हिमांशु नेगी, विजेंद्र, विनीता ममगाईं, सरिता कैंतुरा और रामप्यारी आदि शामिल थे। इस बाबत सीएमओ डा. संजय जैन ने कहा कि शुक्रवार को पीएचसी में कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद