फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की आंतरिक सड़कों पर एक सप्ताह में करें पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने नागरिक मंच के साथ बैठक कर शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका को एक सप्ताह के अंदर शहर की मुख्य सड़कों का पैचवर्क, बौराड़ी बस अड्डे की डीपीआर तैयार करने, कूड़ा निस्तारण, शौचालयों की साफ-सफाई, शहर से आवारा सुअरों और कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि ढुंगीधार के ऊपर प्राकृतिक जल स्रोत के ऊपर सीवर लाइन के रिसाव को तत्काल ठीक करें।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम गहरवार ने नागरिक मंच की समस्याएं सुनी। मंच के अध्यक्ष सुदंर लाल उनियाल और संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल ने 12 सूत्री मांगपत्र सौंपते हुुए पूर्व की कार्रवाई से अवगत कराया। बताया कि बौराड़ी स्टेडियम, बौराड़ी बस अड्डे की स्थिति जर्जर बनी हुई है। डीएम ने बौराड़ी स्टेडियम और बस अड्डे पर हुए खर्च से लेकर कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए सीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। शहर में पेयजल की समस्या को हल करने के लिए जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा को घनसाली, प्रतापनगर जाने वाली बसों को नई टिहरी शहर में 10-15 मिनट का स्टॉप करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डा. संजय जैन, सीएमएस डा. अमित राय, लोनिवि के ईई डीएम गुप्ता, आरिफ खान, पालिका के ईओ अनिल पंत, नागरिक मंच के कमल सिंह महर, दीवान सिंह नेगी, चतर सिंह चौहान, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम जखमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें