फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग में संविदा पर तैनात अवर अभियंताओं (जेई) की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार की योजनाओं को स्थल पर जेई ही क्रियान्वित करते हैं, लेकिन जब उनकी समस्या की बारी आती है तो विभाग समेत शासन-प्रशासन हाथ खड़े कर देता है। नियमितीकरण की मांग को लेकर उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन और लोनिवि विभाग को अवगत कराया है। धरना देने वालों में रवि कोठियाल, विवेक मोहन सिंह रावत, मोहित मिश्रा, हिमांशु सक्सेना, इशांक कंसवाल, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, गबर सिंह, सरोप सिंह राणा, जयेंद्र रावत, अनीश भट्ट आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें