फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अस्पताल में हो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में चिकित्सकों के अभाव में ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं से लेकर आम जनता को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष खेमराज भट्ट ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई थी। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही अस्पताल में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त है। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें