राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बादशाहीथौल में आयोजित राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
शिक्षक सुनील डबराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभी तक कई शिक्षकों को सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शिक्षकों ने सेवा पुस्तिका और सामूहिक भविष्य निधि पुस्तिका की प्रविष्टियां कार्यालय से पूर्ण करवाकर हर शिक्षक को अवगत कराने की मांग की है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र चमोली, मंत्री लाखी सिंह असवाल,कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी डबराल, गौतम भट्ट, राजेंद्र चौहान, शिवप्रसाद रतूड़ी, दिनेश उनियाल, प्रमोद नेगी, विजयपाल मखलोगा, महेश बहुगुणा, इंद्रदेव बहुगुणा आदि मौजूद थे।