फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिला योजना के कार्य गुणवत्ता से पूरा करें विभाग’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना की समीक्षा करते हुए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक आवंटित धनराशि शतप्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निर्मल शाह ने बताया कि शासन से अवमुक्त 66 करोड़ 54 लाख के सापेक्ष माह नवंबर तक 47 करोड़ 56 लाख का 71 प्रतिशत का व्यय किया गया है। होम्योपैथिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा, प्राथमिक शिक्षा, भेषज विकास इकाई, सहकारिता, पंचायतीराज विभाग, खादी ग्रामोउद्योग और संस्कृति विभाग ने नवंबर माह तक शतप्रतिशत धनराशि व्यय कर दी है। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 72 अंकों के साथ 22 विभाग ए श्रेणी में, 5 विभाग बी और उद्योग विभाग व पीएमजीएसवाई डी श्रेणी में शामिल है। डीएम ने बी और डी श्रेणी में शामिल विभागों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएफओ वीके सिंह, सीएमओ डॉ. संजय जैन, ईई केएस नेगी, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, सीवीओ डॉ. पीएस रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें