फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कार को रस्सियों से खींच किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में एक मारुति कार को रस्सियों के सहारे पार्टी कार्यालय से खींचते हुए चौराहे तक लाए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है। अब वह दिन दूर नहीं जब गाड़ियों में तेल डालने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं होंगे। सरकार ने चुनाव से पूर्व पेट्रोल, डीजल से सेस हटाया था और चुनाव जीतते ही लगा दिया। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी और यातायात करने में दिक्कतें आएंगी। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम सिंह पंवार, राकेश राणा, कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली, दर्शनी रावत, ममता उनियाल, रजनी नौटियाल, राजेंद्र डोभाल, नवीन सेमवाल और सौरभ तड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें