थौलधार ब्लाक में नगुण और गुसाईं पट्टी के साथ ही चिन्यालीसौड़ ब्लाक के दिचली-गमरी पट्टी के लोगों ने टिहरी बांध की झील में बोट सेवा बहाल करने की मांग की है। क्षेत्र के गुलाब सिंह राणा, पीतांबर दत्त, भगवान सिंह, सोहन सिंह, प्रदीप सिंह और प्रेमलाल ने बताया कि टिहरी बांध की झील का जलस्तर कम होने पर बीते 15 अप्रैल से बोट सेवा बंद कर दी गई थी, जिससे दोनों ब्लाक के लोगों को 40 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा था। पुनर्वास विभाग के ईई विजेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र से प्रस्ताव आता है, तो शीघ्र ही बोट सेवा बहाल कर दी जाएगी। सेवा शुरू होने पर बोट संचालक और आवागमन करने वालों को सामाजिक दूरी का ध्यान भी अनिवार्य रूप से रखना होगा।