फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंगियाल इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल में अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता न होने के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में तैनात प्रवक्ता की शिकायत पर अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी में अटैचमेंट के बाद यह पद रिक्त चल रहा है। अभिभावक संघ का आरोप है कि उक्त प्रवक्ता अटैचमेंट के बाद भी स्कूल के कार्यों में दखल दे रहा है।
पीटीए संघ के अध्यक्ष बचन सिंह राणा, गुड्डू लाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद लाल ने जीआईसी बंगियाल के अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि पीटीए की शिकायत पर स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी के प्रवक्ता कनक सिंह लिंगवाल को अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी संबद्ध किया गया। तब से स्कूल में अंग्रेजी का प्रवक्ता नहीं है। जिस कारण इस महत्वपूर्ण विषय का पठन-पाठन बाधित हो रहा है। बताया कि अटैचमेंट के बावजूद उक्त शिक्षक स्कूल के शिक्षण कार्यों में लगातार दखल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री से उक्त शिक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण कर नया शिक्षक तैनात करने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द समस्या हल नहीं होती है तो अभिभावक आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत सीईओ एलएम चमोला का कहना है कि संबद्धीकरण निदेशालय स्तर से हुआ है। पीटीए, विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर पहले अटैचमेंट समाप्त करने की मांग करनी होगी। तब वहां नया शिक्षक नियुक्त किया जा सकता है। इस बाबत उनके कार्यालय से भी पत्राचार किया जा रहा है। ज्ञापन पर सूरजमणि, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, तुलसी राम, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, वीर सिंह, वीरेंद्र, मान सिंह, जगदीश, हंसा देवी, सविता, मंजू देवी के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें