फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थत्यूड़ में उप तहसील खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर विकास मंच ने ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में उप तहसील खोलने की मांग की है। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि थत्यूड़ धनोल्टी तहसील क्षेत्र में आता है। लेकिन थत्यूड़ से धनोल्टी तहसील की दूरी 40 किमी से अधिक होने के कारण लोगों को अपने जरूरी प्रमाण पत्र बनाने व अन्य कार्य के लिए कई परेशानियों का सामना कर धनोल्टी पहुंचना पड़ता है। मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट और महामंत्री खेमराज भट्ट ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ तीन पट्टियों का केंद्र बिंदु है, जिससे अधिकतर लोगों का थत्यूड़ आवागमन लगा रहता है। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए यहां उप तहसील खोली जाती है, तो क्षेत्र के लोगों को 40 किमी के लंबे सफर से राहत मिल सकेगी। उन्होंने थत्यूड़ में शीघ्र ही उप तहसील खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें