फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में शामिल करने की मांग

Sat, 20 Dec 2025 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। विधायक शक्ति लाल शाह ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व राज्यमंत्री अजय टम्टा से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि घनसाली क्षेत्र चारधाम का मुख्य मार्ग है। उन्होंने उत्तरकाशी-लंबगांव-केमुंडाखाल-चमियाला-घनसाली तिलवाडा, उत्तरकाशी-अयांरखाल-बूढाकेदार-चमियाला-घनसाली तिलवाडा और टिपरी-गडोलिया-घनसाली-चिरबटिया-मूलगढ तिलवाडा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में शामिल करने की मांग की। उन्होंने पर्यटन व चारधाम यात्रा को बढावा देने के लिए गंगोत्री से केदारनाथ पैदल मार्ग को गंगोत्री-मल्ला सौरासारी-बेलक-बूढाकेदार-घूतू-पंवालीकांठा सोनप्रयाग को भी मोटर मार्ग बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से जोड़ा जाना चाहिए। विधायक ने उक्त मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में शामिल कर इनका विस्तारीकरण और चौड़ीकरण करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें