हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित स्थानीय निवासियों की बैठक में घनसाली और चमियाला के भवन स्वामियोंं को मालिकाना हक देने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा, स्थानीय लोगों ने 50 साल से पहले सड़क किनारे अपनी भूमि पर भवनों का निर्माण किया था लेकिन अब अतिक्रमण के नाम पर पुराने भवनों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पुराने भवन स्वामियों को मालिकाना हक देेने की मांग की। बैठक में घर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमें जसवीर सिंह नेगी अध्यक्ष, विकास सेमवाल उपाध्यक्ष, विनोद लाल शाह सचिव, जगत राम शाह को सहसचिव, देव सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, मनोज रमोला मीडिया प्रभारी, पुरूषोत्तम, किशन सिंह नेगी को संरक्षक चुना गया।