फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख तक के कार्य वर्कआर्डर के आधार पर न कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। मंत्री महाराज को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्य के निर्माण एजेंसियों/विभागों में पंजीकृत सी और डी श्रेणी के ठेकेदारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्री मंडलीय उप समिति ने 15 लाख तक के निर्माण कार्य वर्क आर्डर के माध्यम से कराने की सिफारिश की है। ऐसी स्थिति में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यदायी संस्थाओं में पंजीकरण प्रमाणपत्र हेतु मूल निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता लागू की जाए। पांच करोड़ तक की निविदा उत्तराखंड में पंजीकृत ठेकेदारों को दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद रमोला, दिवाकर भट्ट, ध्यान सिंह रावत, रघुवीर सिंह थलवाल व शूरवीर रावत शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें