देवभूमि सफाई संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर कोरोना संक्रमण काल में जान जोखिम में डालकर सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य करने वालों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सफाई कर्मियों को 11-11 हजार प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की थी। लेकिन इसका शासनादेश जारी नहीं किया गया। सफाई कर्मियों को जल्द प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। सफाई कर्मियों की ओर से इस संबंध में सीएम और पालिकाध्यक्ष को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि विकट परिस्थितियों में वे काम कर रहे है। कई सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने सफाई कर्मियों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने की मांग की । ज्ञापन में शाखाध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि, हरीश राज, बृजलाल, सुशील कुमार, मुकेश सोमवंशी, सुरेश, अर्जुन, रामविलास, प्रेम, राजेश, पिंकी, मनीष के हस्ताक्षर है।