फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा गौरा देवी योजना के फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से नंदा गौरा देवी योजना के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि आवेदन जमा करने की तिथि नहीं गई तो सैकड़ों बालिकाएं योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि विभाग की ओर से नंदा गौरा देवी योजना के फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित की गई है। सैकड़ों लोगों ने अपनी बालिकाओं के आवेदनफार्म बाल विकास विभाग में जमा कर दिए थे। बीते सप्ताह विभाग की ओर से नंदा गौरा योजना के लिए नई नियमावली तैयार कर नया आवेदन फार्म जारी किया गया जिस कारण पुराने फार्म विभाग की ओर से लौटा दिए गए थे। अब फिर से पुराने प्रारूप से आवेदन स्वीकार करने की स्वीकृति दी गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को आवेदन जाम करने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। उन्होंने समस्या को देखते हुए फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन पर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, बीडीसी सदस्य निर्मला रावत, प्रधान चंद्रवीर रावत, नरेश बिष्ट और प्रमोद रावत के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें