फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत प्रेरक संगठन की बैठक में सरकार से उपनल के माध्यम से शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग की गई। व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2010 से 17 तक उन्होंने दो हजार प्रतिमाह मानदेय पर सेवाएं दी। निरक्षरों को साक्षर करने में प्रेरकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 2017 में उनकी सेवाएं समाप्त होने से उत्तराखंड के 55 सौ प्रेरकों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया। उन्होंने सरकार से प्रेरकों को आउटसोर्स के माध्यम से प्री प्राइमरी टीचर स्कूलों में समायोजित करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। मांग के समर्थन में आज (सोमवार) को प्रेरक देहरादून में सचिवालय कूच करेंगे। टिहरी जिले के प्रेरकों से सचिवालय कूच में अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने की अपील की गई। बैठक में मोहन लाल, प्यारे लाल, केदार बिष्ट, सविता देवी ,लीला देवी, रोशनी देवी, तिला देवी, रजनी देवी, चैता देवी, बबली देवी, रजनी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें