थौलधार ब्लाक में बंस्यूल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में संभावित तीसरी लहर से पहले कोरोना वैक्सीनेशन का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए थौलधार ब्लाक में गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि थौलधार ब्लाक में कंडीसौड़ इंटर कालेज में ही एकमात्र वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है, जिससे दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीका लगवाने कंडीसौड़ नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही कारण है, कि अभी तक 50 फीसदी लोगों को भी टीके नहीं लग पाए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन कराने की मांग की है।