फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि का वेतन भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी के अधीन काम कर रही ग्लोबल सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के श्रमिकों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कोविड-19 के लॉकडाउन अवधि का वेतन भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन से लगातार वेतन भुगतान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान ने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों को लॉकडाउन अवधि का भुगतान शीघ्र नहीं करती है तो उन्हें श्रमिकों के साथ बांध क्षेत्र में आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अमित चौहान, अनूप, सोबन सिंह, हीरा लाल, एलम, किशोर भट्ट और घनश्याम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें