चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गैंड में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। गांव के जयपाल सिंह राणा, भगवान सिंह, विजय सिंह, रविंद्र सिंह और यूकेडी के जिलाध्यक्ष विजय पंवार ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम गैंड के प्रधान पति, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता आपसी मिलीभगत से सरकारी धन को ठिकाने लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगने पर गांव के किसी भी व्यक्ति को विकास के लिए मिले बजट की जानकारी नहीं दी जाती है और मनमाने ढंग से योजनाओं का चयन किया जा रहा है। उन्होंने गांव में मनरेगा और वित्त से कराए गए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।