कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, दीपिका द्वितीय और सचिन लाल तृतीय रहा। रंगोली में दीपिका का समूह प्रथम, सलोनी का समूह द्वितीय व अमीषा और साक्षी का समूह संयुक्त रूप से तृतीय रहा। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्या प्रो. गौरी सेवक, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीना रानी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. शेफाली शुक्ला, डॉ. दीपक राणा, योग प्रशिक्षक देवेश चंद्र, केदारनाथ भट्ट, सोहन सिंह रावत, सत्येंद्र डोभाल, दिनेश, प्रभा देवी, संजय बधानी, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद