फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक में हिंदाव पट्टी के ग्राम बडियार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस और वन कर्मियों ने बताया कि उसके शरीर में दांत और नाखून के निशान मिले हैं। इससे युवक की मौत गुलदार के हमले से होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि बडियार गांव निवासी धनवीर लाल (42) पुत्र फगण लाल 21 नवंबर की शाम को दूसरे गांव में बीमार व्यक्ति का हालचाल जानने गया था लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की सुबह बडियार गांव के सुरेंद्र सिंह ने सूचना दी कि गांव से कुछ दूर संदिग्ध परिस्थितियों में धनवीर लाल का शव एक पुश्ते के बीच फंसा पड़ा है। मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पुश्ते के बीच से बाहर निकालकर देखा गया तो उसके शरीर पर गुलदार के दांत और पंजे के निशान पाए गए। इस बीच वन बीट अधिकारी सुमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मृतक के शरीर पर दांत और पंजों के निशान को देखते हुए प्रथमदृष्ट्या गुलदार के हमले में ही मौत होना माना है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें