फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्रिकेट का फाइनल मुकाबला डी-11 ने जीता

Tue, 13 Oct 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में आयोजित महिला वर्ग की वाॅलीबाल प्रतियोगिता में राजस्थान एमसीए, ऋषिकेश और दिल्ली की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश कर दिया है। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला डी-11 की टीम ने जीता। झंडा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय महिला और पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन राजस्थान की टीम ने पीपीएस ऋषिकेश की टीम को 25-3, 25- 5 से हराया। दूसरे मैच में एमसीए की टीम ने करनाल हरियाणा की टीम को 25-14, 25-23 से हराया। तीसरे मैच में दिल्ली की टीम ने आरआईएस को 25-12, 25-15 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का संचालन राजेंद्र सिंह रावत, दिनेश उनियाल, नरपाल सिंह भंडारी, महेश गुसाईं, संतोष राणा ने किया। महिला वॉलीबाल में मनीक्लब ने ऋषिकेश को सीधे सेटों में हराया। दूसरे मैच में दिल्ली ने करनाल को 0-2 से पराजित किया। क्रिकेट के फाइनल मैच डी-11 ढालवाला ने पहले खेलते हुए 96 रन बनाए। जबावी पारी में उतरी तहसील की टीम 35 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिससे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डी-11 के नाम रहा। इस मौके पर रमेश असवाल, सुरेश शर्मा, संतोष राणा और हितेश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें