फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जीआईसी नरेंद्रनगर में एक को होगी क्रॉस कंट्री रेस

Sat, 28 Sep 2024 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से दो अक्तूबर गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के खेल मैदान में सुबह 7 बजे अंडर-16 बालक-बालिका और ओपन महिला-पुरूष, क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता जीआईसी नरेंद्रनगर के खेल मैदान के पांच राउंड लगाने से प्रारंभ होकर श्रीदेव सुमन अस्पताल से वापस होते हुए जीआईसी के खेल मैदान में समाप्त होगी। वहीं ओपन-पुरुष और महिला क्रॉस कंट्री दौड़ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आठ राउंड लगाने से प्रारंभ होकर जीआईसी मैदान में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपने साथ आधारकार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति लेकर आएं। आयु की गणना 31 जुलाई 2024 से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें