नई टिहरी। थाना पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग ने कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान 38 वाहनों के चालान किए हैं, जबकि ओवरलोड और जरूरी कागजात नहीं दिखाने पर चार वाहन सील कर दिए हैं। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को खांडखाला में वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने को कहा है। चेकिंग अभियान में सीओ धन सिंह तोमर व एआरटीओ एनके ओझा आदि शामिल थे। ब्यूरो