लंबगांव (टिहरी)। पुलिस ने 700 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये उत्तरकाशी से चरस बेचने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। चरस के कारोबार में प्रयुक्त एक कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि लंबगांव डिग्री कॉलेज मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वहां से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में सवार सुमित त्यागी निवासी रुड़की और मोहित कुमार निवासी गंगनहर हरिद्वार से तलाशी के दौरान 700 ग्राम चरस बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।