नई टिहरी। पुलिस थाने में थौलधार ब्लॉक से एक नाबालिग का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन का अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस से नाबालिग को बरामद करने की गुहार लगाई है। दूसरी ओर ढुंगीधार निवासी उमारानी पत्नी गोपाल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर ढुंगीधार निवासी एक महिला पर बेवजह गाली-गलौच करने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।