घनसाली (टिहरी)। नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बालगंगा तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 11 मई को घनसाली थाना में उसकी 17 वर्षीय बहन को भगा ले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि बीते दिन नाबालिग उत्तरकाशी के ग्राम सारी गांजडा धौंतरी निवासी ईश्वर सिंह के यहां मिली। दोनों ने हरिद्वार में शादी करने की बात बताई है। मेडिकल के उपरांत दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।