नई टिहरी। मोलधार स्थित जीरे वेस्ट कंपनी के दफ्तर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि जीरे वेस्ट कंपनी के पंकज सिंह ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में शेखर निवासी वाल्मीकि कालोनी मोलधार, रोहित कुमार निवासी निकट केंद्रीय विद्यालय जे ब्लॉक और पारस पंवार निवासी बौराड़ी को गिरफ्तार किया गया है। उनसे मोबाइल भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो