फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की झोपड़ी में घुसकर डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडी में चोरी की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। इससे लोगों में राजस्व पुलिस के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

बुधवार की भरी दोपहर को चोरों ने डीजीबीआर के एक मजदूर की झोपड़ी में घुस कर संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने राजस्व पुलिस चौकी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित राम प्रसाद ने बताया कि वह बुधवार सुबह उत्तरकाशी गया था। दोपहर को घर लौटने पर देखा तो संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थी। व्यापार सभा अध्यक्ष ललित खंडूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला गुसाईं, शैलेंद्र भट्ट, जोत सिंह चौहान, विनोद रावत, बुद्धि सिंह गुसाईं, सुंदर सिंह गुसाईं आदि ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे वे लंबे समय से पुलिस चौकी खोलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का हाल यह है, कि जहां लोग विरोध कर रहे हैं, वहां जबरन चौकी खोल रहे हैं। जहां मांग कर रहे हैं, वहां कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें