फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में सास और पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के कोरदी गांव की एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका के भाई ने जीजा और उसकी मां व बहन पर बहन की हत्या कर शव रास्ते में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी के कोरदी गांव निवासी साहब सिंह की पत्नी पूरणा देवी (26) का शव 11 फरवरी को गांव से एक किमी दूर भौल नामे तोक के रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था। महिला के सिर पर चोट के गंभीर निशान होने से खून बह रहा था। गले पर भी निशान पड़े हुए थे, जिससे स्थानीय लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। बीते दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
मंगलवार को मृतका के भाई आनंद सिंह नेगी ने लंबगांव थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा गया है कि उसकी बहन की शादी 10 साल पूर्व हो गई थी। संतान न होने पर उसके पति साहब सिंह और सास सुंदरा देवी अक्सर उसे परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया कि जीजा व उसकी मां ने उसकी बहन की हत्या कर शव को रास्ते में फेंका है। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि प्रेम सिंह की तहरीर के आधार पर मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-केदार बिष्ट/गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें