फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से वाहन चलाने के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार दिन में एक टैक्सी बौराड़ी से नई टिहरी की ओर आ रही थी। नई टिहरी हनुमान चौक के समीप राहगीरों के बीच से वाहन चालक तेजी से वाहन दौड़ाते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने वाहन चालक की तेज रफ्तार पर रोष जताया। मौके पर तैनात एसआई हिम्मत सिंह ने वाहन को रोक लिया। वाहन में उस वक्त चालक के अलावा अन्य कोई नहीं था। कोतवाली निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि वाहन चालक देहरादून निवासी आशीष चमोली का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें