नैनबाग (टिहरी)। 70 किलो डोडा (पोस्त) पाउडर के साथ नैनबाग पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार अपराह्न को पुलिस कैंपटी-नैनबाग मोटर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उत्तरकाशी की तरफ से एक कार कार अगलाड़ जा रही थी। पुलिस ने कार को रोेका और चेकिंग की तो उसमें से पांच बोरों में 70 किलो डोडा पाउडर मिला। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि डोडा पाउडर की तस्करी करने के आरोप में कार में सवार जसमीर सिंह निवासी ग्राम मुहरका उत्तर प्रदेश और मोहन लाल निवासी कैथल हरियाणा को मौके से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।