फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 पेटी अवैध अंगेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ । आबकारी विभाग की टीम ने कमंाद में एक कार से 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की कीमत 50 हजार बताई जा रही है। मुखवीर से आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार से शराब बेचने कंडीसौड़ की तरफ जा रहा है। आबकारी निरीक्षक विजेंद्र भंडारी, भजन सिंह और नीलम बिष्ट ने कार का पीछा करते हुए उसे रोक लिया। वाहन की तलाशी करने पर उसमें 11 पेटी शराब बरामद हुई। शराब की अवैध तस्करी करने के आरोप में आबकारी विभाग की ओर से वाहन चालक रणवीर सिंह कमांद निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें