कंडीसौड़। मंगलवार रात मुख्य बाजार तिराहे के पास एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर 3500 रुपये की नकदी और एक मोबाइल उड़ा ले गए। राजस्व उप निरीक्षक मुख्यालय से बाहर है, जिस वजह से व्यापारी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाया। स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। दुकान में चोरी होने का पता बुधवार सुबह 10 बजे उस वक्त लगा जब व्यापारी विजय बिष्ट अपनी दुकान पर पहुंचा। एक तरफ का शटर आधा खुला और ताला टूटा हुआ मिला।